भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिन चीखा मधु माधव मेरा / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:31, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिन चाखा मधु माधव मेरा,
किंशुक-कोमल कंचन-उर यह
द्रवित-क्लेदित तरल-तरंगित
उमड़-उमड़ भर आया

अनबींधी मुक्ता-सी, माधव
नित नूतन उषा ज्यों रंजित
सम्पुट कर में पद्म सुगंधित
अर्पित आकुल काया!