भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिथक / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुनते हैं कि चीन देश में
एक पंख की चिड़िया
धरती पर लंगड़ाती रहती है,
किंतु जब उससे आ जुड़ती
वैसी ही दूजी चिड़िया,
तब उड़ती हैं दोनों
दो पंखों, सम्पृक्त हवा में

हो सकता है यह
मात्र मिथक हो,
या सच भी हो सकता है

सच हो या सच न हो
इसमें तुमको क्या जो,
पहचाना-सा लगता है?