भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अमर्ष / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:23, 17 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम दोनों
एक-दूसरे के
कुछ नहीं,

यह कुछ नहीं
हुए भी
बरस
दसेक हुए,

पर आज जब
फिर उसी मधु-सने
स्वर में
तुमने कहा,
”मुझे तुम्हारी
याद आयी,“

तो वह क्या था-
अमर्ष
या आत्म-हनन,
जिसने मेरी
ईंट-ईंट
कर दी?