भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ससुरे सुनें, सुनें जामाता / नईम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:40, 13 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ससुरे सुनें,
सुनें जमाता,
सुनें हमारे भाग्यविधाता।

कल की कल पर छोड़ चलूँ तो।
आसों यहाँ अकाल पड़ा है।
बटमारों कंजर से शासक-
कोड़े लिए भविष्य खड़ा है;

पूत गए
परदेस पेट को,
माता भी हो गई विमाता।

चूहों को भी बचे न दाने,
कैसे जाऊँ भाड़ भुनाने?
हाथ पसारे जिनके आगे
लगते अपनी व्यथा सुनाने।

नखदंतों से
लैस व्यवस्था-
साहू-सूदखोर गुर्राता।

जान भले ही जन की जाए-
झटका करें हलाल करें हम।
आओ तनिक निहाल करें हम
सूखा करें, अकाल करें हम;

वतन बदर लवकुश के जैसे,
गाएँ पिताओं की यशगाथा।