भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कल तक थे जो भरे-भरे / नईम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:38, 14 मई 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कल तक थे जो भरे-भरे-
वो हैं अब रीते,
रामभरोसे हों या
प्यारेलाल घसीटे।

प्रजातंत्र के जन-गण-मन ये,
ठुमरी, ठप्पा और भजन ये;
सद्गुण सदाचार जानें कब,
कहाँ व्यतीते।

महासमर में (काले-पीले) गोरे-नारे,
अपनों से अपने ही हारे;
दूर खड़े हैं अपने बौद्धिक
लगा पलीते।

छोटों से ले बड़े-बड़ों तक,
प्रभुजी मिलान कोई सुरक्षित।
ऐसे विकट समय में
हमको कौन प्रतीते?