भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बन में वह नंद नंदन बंसी बजा रहा है / प्रेमघन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:07, 20 मई 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बन में वह नंद नंदन बंसी बजा रहा है।
मन में व्यथा मदन की मेरे जगा रहा है॥
जब से मनोज मोहन मन में समा रहा है।
जिस ओर देखती हूँ वह मुसकुरा रहा है॥
भौंहें मरोड़ कर मन मेरा मरोड़ता है।
नैनों की सैन से बस बेबस बना रहा है॥
सिर मोर मुकुट सोहै कटि पीत पट बिराजै।
गुंजावतंस हिय में बनमाल भा रहा है॥
कैसे करूँ सखी अब कलसे नहीं कल आती।
मन मोह कर वह मोहन मुझको भुला रहा है॥11॥