भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मेहनत से हम बने नवाब / बालकृष्ण गर्ग
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:49, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
बात-बात जो खाएँ ताव,
उनका रहता नहीं रुआब।
प्यार-भरा बरताव, जनाब।
अपना रखता नहीं जवाब।
पड़े-पड़े जो देखें ख्वाब,
ऐसे रहें निठल्ले सा’ब!
खाली रहना करे खराब,
मेहनत से हम बने नवाब।
[बाल-भारती, नवंबर 1983]