Last modified on 22 मई 2018, at 16:34

माँ से बढ़कर / उषा यादव

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:34, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उषा यादव |अनुवादक= |संग्रह=51 इक्का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

माँ तो है ममता की मूरत,
उसने हमको जन्म दिया है।
पाल-पोसकर, कष्ट उठाकर,
नेह लुटाकर बड़ा किया है।
खुद गीले में सोई है वह,
सूखी जगह सुलाया हमको।
सुख की नींद भूलकर अपनी
रातों में थपकाया हमको।
संग हमारे वचन तोतले
बोल, बोलना सिखलाया है।
उसकी मेहनत से ही हमको
पढ़ना-लिखना से ही हमको
यह पढ़ना-लिखना आया है।
खुद काँटों में चलकर उसने
फूल हमारे पथ बिखराए।
इस दुनिया में माँ से बढ़कर
दूजा कोई नजर न आए।