ज़िन्दगी / ज्ञान प्रकाश सिंह

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:32, 2 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश सिंह |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ज़िंदगी की उलझनों में यों न गुज़रा कीजिये,
चंद लम्हे लुत्फ़-ए-क़ुदरत-ए-नज़ारा लीजिये।

उन्हें भी साँस लेने को थोड़ी जगह तो दीजिये,
हसरत-ए-दिल का गिरीबाँ यों न मसला कीजिये।

इस भरी दुनिया में केवल ग़म ही ग़म नहीं है,
जिगर के आँसुओं से गुलशन को सींचा कीजिये।

सुना नहीं पाए ग़म-ए-दिल आरज़ू उनको अगर,
दिल की ख़्वाहिशों को हँस कर भुलाया कीजिये।

रातों को नींद नहीं आती दिल बेक़रार रहता है,
उजाले में बैठ कर कुछ लम्हे बिताया कीजिये।

इस पृष्ठ को बेहतर बनाने में मदद करें!

Keep track of this page and all changes to it.