भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आज आया चाँद घर पे चाँदनी के आंगने / मृदुला झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:25, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तृषित मन यह चाहता है तृप्त मन हो सामने।

मिट गए अवसाद सारे हम प्रफुल्लित हो गए
मिल गया मांगे बिना सब जायें अब क्या मांगने।

ज़िन्दगी की शाम में जब आप से मिलना हुआ,
प्यार की दस्तक सुनी औ आ गए हैं थामने।

झील में है डोलती अब चाँद की परछाइयाँ,
खिल गया मन का कमल जब आप आये सामने।

आपकी बोझिल निगाहें कह रहीं कुछ और ही,
बात ऐसी क्या हुई जो आ गए हैं जानने।