Last modified on 30 अप्रैल 2019, at 14:36

मंजिल पर आकर लौट गए / मृदुला झा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:36, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वे कसमें खाकर लौट गए।

आये तो थे वो चाह लिए,
पर इश्क़ भुलाकर लौट गए।

कुछ बात छिड़ी लेकिन मेरा,
बोझिल मन पाकर लौट गए।

वादा तो था संग चलने का,
क्यों हाथ छुड़ा कर लौट गए।

हम खाने को आये थे क्या,
पर धोखा खाकर लौट गए।

जाने मुझसे क्या भूल हुई,
वे हाथ मिला कर लौट गए।

सब कसमें वादे झूठे थे,
इक बाग दिखाकर लौट गये।