भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कि जिनके लिए हम जिए जा रहे हैं / मृदुला झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:38, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वही मुझको रुसवा किए जा रहे हैं।

न जाने मुहब्बत का अंजाम क्या हो,
ज़हर जिनकी खातिर पिए जा रहे है।

मैं करता हूँ शिकवा न कोई शिकायत,
वो तोहमत पे तोहमत दिए जा रहे है।

यूँ कहने को दिल में बहुत कुछ है लेकिन,
हम अपने लबों को सिये जा रहे हैं।

‘निगहबान’ बनकर वो सारे जहाँ के,
‘मृदुल’ दर्दो-गम भी पिए जा रहे हैं।