भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आ गया मौसम सुहाना फाग का / मृदुला झा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:46, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने आ गया मौसम सुहाना फाग काए / मृदुला झा पृष्ठ आ गया मौसम सुहाना फाग का / मृदुला झा पर स्थान...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गा रही कोयल तराना फाग का।

झूमती जूही चमेली बेफिकर,
कह रही अभिनव फसाना फाग का।

आज महफिल है सजी कुछ इस तरह,
गा रहा दिलकश शहाना फाग का।

ज़िन्दगी खुश हो उठी यह जानकर,
आ गया मौसम लुभाना फाग का।

मुंतजिर थे हम, गुजश्ता साल से,
टीस देता था न आना फाग का।

ढोल, वंशी झाल वो शहनाइयाँ,
पड़ गया किस्सा पुराना फाग का।

मौत की दहलीज़ पर आकर ‘मृदुल’,
छल गया झूठा बहाना फाग का।