भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जब जी उदास होता है / मृदुला झा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:25, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने जब जी उदास होता हैए / मृदुला झा पृष्ठ जब जी उदास होता है / मृदुला झा पर स्थानांतरित किया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता के पास होता है।

तन की थकान मिटती है,
मन में उजास होता है।

उठती जभी कलम अपनी,
वह आस-पास होता है।

उससे निगाह मिलते ही,
ग़म बदहवास होता है।

सारा जहान अपना हो,
मिलकर प्रयास होता है।

नीयत बुरी नहीं अपनी,
सबमें समास होता है।

मिल-जुल रहें, ‘मृदुल’ हम सब,
सबका विकास होता है।