Last modified on 4 मई 2019, at 21:25

मंजिल पर आकर लौट गए / मृदुला झा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:25, 4 मई 2019 का अवतरण (Rahul Shivay ने मंजिल पर आकर लौट गएए / मृदुला झा पृष्ठ मंजिल पर आकर लौट गए / मृदुला झा पर स्थानांतरित कि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वे कसमें खाकर लौट गए।

आये तो थे वो चाह लिए,
पर इश्क़ भुलाकर लौट गए।

कुछ बात छिड़ी लेकिन मेरा,
बोझिल मन पाकर लौट गए।

वादा तो था संग चलने का,
क्यों हाथ छुड़ा कर लौट गए।

हम खाने को आये थे क्या,
पर धोखा खाकर लौट गए।

जाने मुझसे क्या भूल हुई,
वे हाथ मिला कर लौट गए।

सब कसमें वादे झूठे थे,
इक बाग दिखाकर लौट गये।