भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नित समस्या में गलने लगा है / रंजना वर्मा
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:30, 3 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=भाव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
नित समस्या में गलने लगा है।
खुद को इंसान छलने लगा है॥
पतझड़ों से भरी हैं दिशाएँ
गोकि मौसम बदलने लगा है॥
इस इमारत का ढाँचा पुराना
लड़खड़ा कर सँभलने लगा है॥
आस के फूल जब खिल न पाये
अश्रु से दिल बहलने लगा है॥
बेचकर लक्ष्य आदर्श मानव
स्वार्थ के हित मचलने लगा है॥
देखकर दुर्दशा इस चमन की
नीर नयनों से ढलने लगा है॥
चाहते हैं रहें चुप मगर अब
दर्द अधरों पर पलने लगा है॥