भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

संझा-भाषा / दिनेश कुमार शुक्ल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:25, 19 मई 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मनियर परबत फनियर नाग
झुटपुट संझा दीपक राग
दीपक-राग अँधेरा गावै
सूरज-चन्दा-नखत बुझावै

झाड़ी-झुरमुट बेर-कुबेर
रही टिटिहरी सबको टेर
रहो ढूँढ़ते देर सबेर
पा जाओगे सूखे बेर

देह न जाँगर नटवर नागर
सूखी गंगा सूखा सागर
धेला एक न धन्ना सेठ
धत्तेरे की पापी पेट

चाहे भादों चाहे जेठ
जेब फटी औ ढीली टेंट
साहेब-सुब्बा कबहुँ न भेंट
चढ़े न भेंट तो मटियामेट

हवा न पानी भात न रोटी
किसके हाथ तुम्हारी चोटी
ये किसकी हरदम फिट गोटी
बहुत महीन बात ये मोटी

बूझो तो जाओगे जाग
जाग पड़ेंगे सोते भाग
ना बूझो तो नापो रस्ता
सदा रहेगी हालत खस्ता