भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हो गई हैं खिड़कियाँ दीवार / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:13, 6 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हो गई हैं खिड़कियाँ
दीवार
घुटता दम
धुऍं से भर गया भेजा,

हमारी शान फिर भी हम !

आँख की पुतली
अमावस हो गई है
दे नहीं पाता दिखाई तिल
अन्धेरा
बो गई है,

हमारी तान फिर भी हम !

प्राण की ठठरी
सजावट हो गई है
दे नहीं पाता दिखाई दिल
अदावत
बो गई है,

हमारी आन फिर भी हम !

9 अक्तूबर 1975