भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम परावलम्बी हैं / रामकुमार कृषक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:17, 6 अगस्त 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम परावलम्बी हैं
बौने हैं
कैसे ऊँचाइयाँ चढ़ें !

केयरऑफ़
दिनचर्या जीवन की
अपना घर - घोंसला नहीं
अनासक्ति - उद्घोषण
छल होगा
छल का ही हौसला नहीं,

हम पुराणपन्थी हैं
पोंगे हैं
कैसे सिर क्रान्तियाँ मढ़ें !

पदारूढ़
उत्कोची अनुशंसा
अपनी हर चाह सिरफिरी
निजताएँ अभिशापित
लगती हैं
आशीषें गालियाँ निरी,

हम विलोम सुख के हैं
दुख के हैं
कैसे ख़ुशफ़हमियाँ गढ़ें !

21 नवम्बर 1975