Last modified on 12 सितम्बर 2023, at 19:33

हमने गर आसमाँ उठाया है / डी. एम. मिश्र

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 12 सितम्बर 2023 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमने गर आसमाँ उठाया है
जगहें सबके लिए बनाया है।

सूई ने कब कहाँ सिलाई की
धागे को रास्ता दिखाया है।

कोई तालाब बन गया होगा
कोठी ऊँची अगर उठाया है।
 
आँखें रखने का है गिला हमको
अंधों ने आइना दिखाया है।

बेसुध हो लोग सो गये जब-जब
हमने आवाज़ दे जगाया है।