भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माझी उसको मझधार न कह / जानकीवल्लभ शास्त्री

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:16, 8 फ़रवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna ।रचनाकार=जानकीवल्लभ शास्त्री }} <poem> रुक गयी नाव जिस ठौर स्...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

{{KKRachna ।रचनाकार=जानकीवल्लभ शास्त्री }}

रुक गयी नाव जिस ठौर स्वयं, माझी, उसको मझधार न कह !

         कायर जो बैठे आह भरे
         तूफानों की परवाह करे
हाँ, तट तक जो पहुँचा न सका, चाहे तू उसको ज्वार न कह !

         कोई तम को कह भ्रम, सपना
         ढूँढे, आलोक-लोक अपना,
तव सिन्धु पार जाने वाले को, निष्ठुर, तू बेकार न कह !