भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुख उसे रुलाता नहीं / आलोक श्रीवास्तव-२

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:59, 1 अप्रैल 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलोक श्रीवास्तव-2 }} <poem> दुख उसे रुलाता नहीं न प्र...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
 
दुख उसे रुलाता नहीं
न प्रेम ही परेशान करता है
वह गुजरती है रास्तो से
शहर के सबसे उदास
निर्जन रास्तों से
जिनके किनारे
फूलों का इंतज़ार करते
गुलमोहर के पेड़ हैं
प्रेम की कहानियां हैं कई
कई दुख
कई उदासियां
मगर वह उदास नहीं होती
न दुखी
वह पहचानती है शहर के सब रास्तों को
हर जगह वह आयी गयी है
वह जानती है अपने शहर के दुख
बहुत गहरा रिश्ता है उसका
अपनी खु़शियों से
हर मौसम में उसने देखा है नदी को बहते
वक़्त की ओर वह कभी-कभी
हैरत से देखती है !