भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिलके आँखें हैं छलछलायी क्यों / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 10 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=सौ गुलाब खिले / गुलाब खंड...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मिलके आँखें हैं छलछलायी क्यों!
तीर पर नाव डगमगाई क्यों!

अब उन्हें किस तरह मनाया जाय
रंज हैं जो, हँसी भी आयी क्यों!

लाख बातें बनायी हैं हमने
बात पर एक बन न पायी क्यों?

मोल कुछ भी न मोतियों का जहाँ
आँसुओं ने हँसी कराई क्यों!

कुछ तो प्याले में था ज़हर के सिवा
ज़िन्दगी पीके मुस्कुरायी क्यों!

बचके निकले गुलाब से तो आप
फिर भी आँखों में यह ललाई क्यों?