भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिलके आँखें हैं छलछलायी क्यों / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:08, 11 अगस्त 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


मिलके आँखें हैं छलछलाई क्यों!
तीर पर नाव डगमगाई क्यों!

अब उन्हें किस तरह मनाया जाय
रंज हैं जो, हँसी भी आई क्यों!

लाख बातें बनायी हैं हमने
बात पर एक बन न पाई क्यों?

मोल कुछ भी न मोतियों का जहाँ
आँसुओं ने हँसी कराई क्यों!

कुछ तो प्याले में था ज़हर के सिवा
ज़िन्दगी पीके मुस्कुराई क्यों!

बचके निकले गुलाब से तो आप
फिर भी आँखों में यह ललाई क्यों?