Last modified on 18 अक्टूबर 2006, at 16:24

सब की पूजा एक सी / निदा फ़ाज़ली

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:24, 18 अक्टूबर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शायर: निदा फ़ाज़ली

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

सब की पूजा एक सी, अलग अलग हर रीत
मस्जिद जाये मौलवी, कोयल गाये गीत


पूजा घर में मूर्ती, मीरा के संग श्याम
जितनी जिसकी चाकरी, उतने उसके दाम


सीता, रावण, राम का, करें विभाजन लोग
एक ही तन में देखिये, तीनों का संजोग


मिट्टी से माटी मिले, खो के सभी निशाँ
किस में कितना कौन है, कैसे हो पहचान