भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अध्याय ६ / भाग २ / श्रीमदभगवदगीता / मृदुल कीर्ति

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:54, 17 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुल कीर्ति |संग्रह=श्रीमदभगवदगीता / मृदुल की…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

परब्रह्म को पाय जो लाभ मिलै,
तस लाभ लगे नाहीं कोऊ .
अस योगी डिगत नाहीं दुखन सों,
बिनु संशय ब्रह्म मिळत सोऊ

दुःख मय जग सों यहि योग भाग,
अति परे घनौ लइ जावत है.
उकताए भये चित्तन सों परन्तप !
नैकु समझ नाहीं आवत है

सब चाह कामना तजि ईहा,
जो उपजत है संकल्पन सों,
मन सों इन्द्रिन कौ साधि सके,
तौ होत विमुक्त विकल्पन सों

नित नैकु निरंतर नियमन सों,
नित नाम नियंता कौ ध्यावे.
मन-बुद्धि की थाम चपलता कौ,
परब्रह्म ना और कछु भावे

चपला मन जग मांहीं विचरे,
जेहि कारण सों तनि सोच जना ,
वश मांहीं करौ तेहि कारण कौ,
संयत मन ब्रह्म कौ ध्यावौ मना

भये शांत रजोगुण जिन-जिन के ,
मन पाप विहीन भये सों भये.
तिन ही आनंद कौ पाय सके,
परमानंद लीन भये सों भये

योगी जो पाप विहीन भये ,
तिन आत्मा कौ परमात्मा में,
वे नित्य अनंत अनंता कौ
आभास करत हैं आत्मा में

अस योगी भाव समत्व हिये
आपुनि जस देखि रह्यो जग कौ,
सम दृष्टि भाव धरि वीतराग ,
जन सिद्ध दिव्य, सत मारग कौ

जिन देखि सके जग श्याम मयी,
तिन सों मैं होत अदृश्य कहाँ ?
न वे अदृश्य होवत मोसों
मोकों भी अन्य, सदृश्य कहाँ?

जिन एकहिं भाव सों वास करै,
सगरौ जग देखत ईश्वर में
व्यवहार तथापि करै जग कौ,
मन माहीं बसत जगदीश्वर में

यहि भांति जो प्रानिन के सुख दुःख,
कौ आपुनि सुख दुःख मान सके,
आपुनि सों देखत जग सगरौ,
वही मधु सूदन पहचान सके

समभाव सों आपने मधु सूदन !
जो ध्यान कौ योग बतायो तथा,
मन होत घनयो चंचल चपला ,
सों मन मेरौ भरमायो यथा

मन कृष्ण ! घनयो दृढ़ चंचल अति,
बल प्रमथन युक्त महीधर है,
वश माहीं कोऊ मन कैसे करै ,
यहि वायु समान ही दुष्कर है

मन चंचल ढीट दुराग्राही ,
बिनु संशय होत महाबाहो!
कौन्तेय ! निरंतन चिंतन सों,
वैराग सों वश मांहीं, चाहो

उनको दुर्लभ है योग महा,
जिनके के वश में मन होत नहीं,
जेहि के मन वश , तेहि योग सहज ,
है मेरो मत मंतव्य यही

अर्जुन उवाच
मन विचलित जिनकौ कृष्ण भयो ,
तिनकी गति कब क्या होवत है,?
तिन ब्रह्म मिलें या नाहीं मिलें ,
या व्यर्थ ही जीवन खोवत है

अथवा बादल सम बिखर जात,
ना प्रभुवर ना संसार मिलै.
या ब्रह्म योग सों मोहित जन ,
कौ सत्य ही ब्रह्म आधार मिलै

हे कृष्ण! मोरे यहि संशय कौ,
निदान कृपालु करौ सगरौ,
तुमसों दूसर कोऊ और कहाँ ?
तुम ही उद्धार करौ हमरौ

श्री भगवानुवाच
तुम भक्तन कौ , प्रिय पार्थ ! सुनौ,
केहू काल विनाश ना होवत है,
परलोक व् लोक दोऊ संवंरे
नहीं नैकहूँ दुर्गति होवत है

जब पुण्य नसावत योगिन के,
और योग भी भ्रष्ट भयो जिनकौ,
कछु काल रहत वे स्वर्ग माहीं
कुल श्रेय जनम होवे उनकौ

अस ज्ञानिन या योगिन कुल में ,
वे लेत जनम जो दुर्लभ है.
जिन योगिन पुण्य तो क्षीण भये,
कुल उच्च जनम तिन संभव है

शुभ कर्म जो पाछिले तन-मन के,
समभाव की बुद्धि समन्वय सों.
वे आपुनि आपु हे कुरुनंदन!
नित कर्म सों मिलिहैं चिन्मय सों

विषयन वश वे यदि विवश भये,
तौ पाछिले शुभ अभ्यासन सों.
पुनि ब्रह्म की ओर लुभायो मन ,
जिज्ञासु मिलें निश्चय मन सों

बहु जन-मन की शुद्धि-सिद्धि ,
बहु जनम जतन अभ्यासन सों,
प्रभु और परम गति पाय सके,
हों मुक्त अनगिनत पापन सों

ताप कर्म करें और शास्त्र पढें
और जो कोऊ कर्म सकाम करै,
योगी जन इनसों श्रेय पार्थ!
योगी हुए जा मेरौ ध्यान धरै,

सब योगिन माहीं योगी जो,
अंतर्मन सों मोहे ध्यावत हैं,
अस योगी मोहे अतिशय प्रिय ,
वही मोहे मोसों पावत है