भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेमकविता / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:21, 27 दिसम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिसने दिया
लिया भी उसी ने।
काहे का दुःख
अगर ले-ले कोई
अपनी दी हुई चीज़ :
कहाँ थी उम्र अपनी?
कहाँ था सुख?
दुःख तक अपना कहाँ था भला?
ज्ञान कहाँ था अपना?
कहाँ थी हँसी?
रुदन कहाँ था अपना?
जिसका था ले गया वही।


रचनाकाल : 1991 विदिशा