भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बेदर्द / भवानीप्रसाद मिश्र

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:17, 21 जुलाई 2006 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लेखक: भवानीप्रसाद मिश्र

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*

मैंने निचोड़कर दर्द
मन को
मानो सूखने के ख्याल से
रस्सी पर डाल दिया है

और मन
सूख रहा है

बचा-खुचा दर्द
जब उड़ जायेगा
तब फिर पहन लूँगा मैं उसे

माँग जो रहा है मेरा
बेवकूफ तन
बिना दर्द का मन !