भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहा करूँ मोरी आली / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घिर-घिर आई बदरिया कारी
कहा करूँ मोरी आली!

ता-ता थैया करे पुरबैया
थिरकत डाली-डाली
करी बदरिया कारी कोयलिया
कुहुक रही मतवाली !
कहा करूँ मोरी आली ।।
घिर-घिर आई बदरिया कारी
कहा करूँ मोरी आली ।।

बाहर-बाहर सोर मचत है
भीतर-भीतर खाली
पपिहा ताने दादुर पूरे
गावत ताल-बेताली
कहा करूँ मोरी आली !

घिर-घिर आई बदरिया कारी
कहा करूँ मोरी आली ।।