भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अंधा कुंआं / तारादत्त निर्विरोध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
कवि: [[डा तारादत्त निर्विरोध]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=तारादत्त निर्विरोध
 +
|संग्रह=
 +
}}
 
[[Category:गीत]]
 
[[Category:गीत]]
[[Category:डा तारादत्त निर्विरोध]]
 
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
  
 
चलो, अच्छा हुआ
 
चलो, अच्छा हुआ

16:12, 23 मई 2009 के समय का अवतरण

चलो, अच्छा हुआ

हमने भी झांक लिया

लंगड़ों के गांव का

अंधा कुंआं।


अब तो हैं छूट रहे

पांवों से

पगडंडी-पाथ,

वह भी सब छोड़ चले

लाए जो साथ-साथ।

न कहीं टोकते गबरीले शकुन,

न कहीं रोकती मटियाली दुआ।


हमने ही चाहे नहीं

झाड़ी के बेर,

छज्जे की धूप के

नये हेर फेर।

अरसे से मौन था

भीतरी सुआ।