भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:07, 6 सितम्बर 2006 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कविता कोश के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • क्या कविता कोश में केवल प्रतिष्ठित रचनाकारो की रचनाओं का ही संकलन किया जाता है?

ऐसा नहीं है। कविता कोश सभी के लिये खुला है और सभी रचनाकारो की रचनाएँ यहाँ शामिल की जा सकती हैं। हालांकि प्रतिष्ठित रचनाकारो की रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड में संकलित करना कविता कोश का पहला उद्देश्य है। अपेक्षाकृत कम जाने-माने रचनाकारो की रचनाओं को भी यहाँ कुछ समय पश्चात शामिल किया जाएगा परन्तु उन सभी से अनुरोध है कि वे दूसरे कवियों की रचनाओं को संकलित करने में भागीदार भी बनें। इसी सन्दर्भ में कविता कोश की नीतियाँ भी पढ लें।

  • क्या कविता कोश एक ई-पत्रिका है?

नहीं। कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है। यह एक संकलन है जिसके स्वामी और वर्धक हम सभी हैं -आप भी! कविता कोश आपका सहयोग चाहता है -हम सब के सहयोग से ही यह खजाना बढेगा। आप यहाँ दिये गये कवियों की अधिक से अधिक रचनाओं का यूनिकरण करने में अपना योगदान दें। यदि आप केवल अपनी कविताओं के प्रकाशन के इच्छुक हैं तो कविता कोश अभी आपके लिये सही जगह नहीं है -इसके लिये आपको अनुभूति इत्यादी ई-पत्रिकाओं से सम्पर्क करना चाहिये।

  • कविता कोश में वर्तनी (Spelling) की त्रुटियाँ हैं। ऐसा क्यों?

कविता कोश के पन्नों को कोई भी बदल सकता है और इस कोश में कोई भी नये पन्ने बना सकता है। सभी लोग वर्तनी की शुद्धता पर एक सा ध्यान नहीं देते और इसी कारण कोश में उपलब्ध सामग्री में त्रुटियाँ होने के आसार बढ जाते हैं। आपसे प्रार्थना है कि यदि आप कोई त्रुटि देखें तो उसे तुरंत दूर कर दें। ऐसा करने के लिये उस पन्ने के ऊपर दिये गये Edit लिंक का प्रयोग करें।

  • क्या कविता कोश में रचनाएँ डालने से कॉपीराइट का उलंघन नहीं होता?

कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित है और विश्व भर से लोग इसके परिवर्धन में भाग लेते हैं। कोश की स्थापना और परिवर्धन के पीछे किसी का कोई भी आर्थिक हित नहीं है। कोश का एकमात्र उद्देश्य हिन्दी काव्य को इंटरनैट पर एक जगह लाना है ताकि पूरा संसार इसका लाभ उठा सके। कोश की स्थापना के पीछे एक ही आशा है कि कोश के अस्तित्व में आने से हिन्दी काव्य का प्रचार प्रसार तेजी से हो सकेगा।

सभी योगदानकर्ताओं से अनुरोध है कि जिन रचनाओं पर कॉपीराइट है उन्हें कोश में रचनाकार की अनुमती के बिना ना जोडें।

रचनाकारों / कॉपीराइट-धारकों से अनुरोध कि वह हिन्दी के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखते हुये -अनजाने में हुई भूलों को क्षमा कर दें। यदि कॉपीराइट-धारक को कोई आपत्ति है तो कृपया kavitakosh@gmail.com पर सूचित कर दें -कविता कोश टीम कॉपीराइट में आने वाली उन रचनाओं को कोश से हटा देगी।

  • क्या कविता कोश से किसी का कोई आर्थिक हित जुड़ा है?

कविता कोश के साथ किसी भी संस्थापक, प्रशासक, सिसओप, संपादक, सहयोगी या योगदानकर्ता का कोई भी आर्थिक हित नहीं जुडा है। कविता कोश के स्वप्न को साकार करने के लिये सभी लोग स्वेच्छा से स्वयंसेवा करते हैं। जो विज्ञापन कोश के जालस्थल पर दिखाई देते हैं -उनसे होने वाली आय Wikia.com नामक संस्था को जाती है और इस तरह यह संस्था कोश बनाने के लिये जालस्थल की सेवा मुफ़्त उपलब्ध कराती है।

  • कविता कोश की वैबसाइट सुंदर नहीं दिखती।

कविता कोश के रूप में सुधार जारी है। अभी यह केवल शुरुआत है। धीरे धीरे इसका रूप सँवरेगा। परंतु कविता कोश एक कोश है -पत्रिका नहीं। इसलिये हमारा ध्यान इसमें उपलब्ध सामग्री की मात्रा और शुद्धता पर अधिक होना चाहिये और रूप-सज्जा पर कम।

  • क्या कविता कोश विकिपीडिया का अंग है?

नहीं! कविता कोश विकि तकनीक पर आधारित एक जालस्थल है। इसे Wikia की सहायता से ललित कुमार ने स्थापित किया है। कविता कोश विकिपीडिया जैसा दिखता ज़रूर है परन्तु यह विकिपीडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।