भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अग्निपथ / हरिवंश राय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
 
यह महान दृश्य है,
 
यह महान दृश्य है,
 
चल रहा मनुष्य है,
 
चल रहा मनुष्य है,
अश्रु श्वेत रक्त से,
+
अश्रु श्वेद रक्त से,
 
लथपथ लथपथ लथपथ,
 
लथपथ लथपथ लथपथ,
 
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।
 
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

07:07, 19 दिसम्बर 2017 का अवतरण

वृक्ष हों भले खड़े,
हों घने हों बड़े,
एक पत्र छाँह भी,
माँग मत, माँग मत, माँग मत,
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

तू न थकेगा कभी,
तू न रुकेगा कभी,
तू न मुड़ेगा कभी,
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

यह महान दृश्य है,
चल रहा मनुष्य है,
अश्रु श्वेद रक्त से,
लथपथ लथपथ लथपथ,
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।