भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अहो नर नीका है हरिनाम / दादू दयाल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 21 मई 2014 का अवतरण (' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दादू दयाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBhaja...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अहो नर नीका है हरिनाम।
दूजा नहीं नाँउ बिन नीका, कहिले केवल राम॥टेक॥

निरमल सदा एक अबिनासी, अजर अकल रस ऐसा।
दृढ़ गहि राखि मूल मन माहीं, निरख देखि निज कैसा॥१॥

यह रस मीठा महा अमीरस, अमर अनूपम पीवै।
राता रहै प्रेमसूँ माता, ऐसैं जुगि जुगि जीवै॥२॥

दूजा नहीं और को ऐसा, गुर अंजन करि बूझै।
दादू मोटे भाग हमारे, दास बमेकी बूझै॥३॥