भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक संकल्प / शिवबहादुर सिंह भदौरिया

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:46, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब न
अपने आपसे-
मैं छल करूँगा।

कठिन सत् की भूमिका से
अधिकतर
यूँ मुक्ति पाई,
जिस तरह भय-ग्रस्त होकर,
ओढ़ले
कोई रजाई;
अब न
जीवन-प्रश्न कोई
इस तरह-
मैं कल करूँगा।