भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ऐ बशर! तब तिरी दुनिया में उजाला होगा / विजय 'अरुण'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय 'अरुण' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhaz...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
ऐ 'अरुण' शोबदा<ref>जादू</ref> होगा, कोई धोका होगा। | ऐ 'अरुण' शोबदा<ref>जादू</ref> होगा, कोई धोका होगा। | ||
</poem> | </poem> | ||
+ | {{KKMeaning}} |
16:16, 22 फ़रवरी 2018 के समय का अवतरण
ऐ बशर! तब तिरी दुनिया में उजाला होगा
जब तिरे पहलू में कुछ नूर का तड़का होगा।
आज लड़ जाऊंगा दुनिया से जो होगा होगा
हश्र<ref>प्रलय, हालत</ref> इक हश्र से पहले यहीं बरपा<ref>होना</ref> होगा।
जितना ही रिज़्क़ की ख़ातिर कोई होगा बेताब
उतना ही हिर्स<ref>संक्षिप्त</ref> की ज़ंजीर में जकड़ा होगा।
आदमी ऐसा भी होगा कि ख़ुदा ही से लड़े
सोचा होगा न ख़ुदा ने भी कि ऐसा होगा।
तू ख़लाओं<ref>विस्तार, स्पेस</ref> में फ़रिश्ता-सा उड़े लाख मगर
आदमी बन के ज़मीं पर तुझे चलना होगा।
दिल की जानिब ही नज़र जब न हुई दीवाने
फिर तिरी दूर निगाही से भला क्या होगा।
क्या कहा आज जोई देखा है तू ने इंसां
ऐ 'अरुण' शोबदा<ref>जादू</ref> होगा, कोई धोका होगा।
शब्दार्थ
<references/>