भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ओझौती जारी है / विहाग वैभव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= विहाग वैभव |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार= विहाग वैभव
 
|रचनाकार= विहाग वैभव
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=मोर्चे पर विदागीत / विहाग वैभव
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

18:40, 9 दिसम्बर 2023 का अवतरण

तपते तवे पर डिग्रियाँ रखकर
जवान लड़के जोर से चिल्लाए — रोज़गार

बिखरे चेहरे वाली अधनंगी लड़की ने
हवा में ख़ून सनी सलवार लहराई बदहवास
और रोकर चीख़ी — न्याय

मोहर लगे बोरे को लालच से देख
हँसिया जड़े हाथों को जोड़
 
किसान गिड़गिड़ाए — अ.. अ..अन्न
उस सफ़ेद कुर्ते वाले मोटे आदमी ने
 
योजना भर राख दे मारी इनके मुँह पर
और मुस्कुराकर कहा — भभूत ।