भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कब ये अपनी हुई हरदम है परायी दुनियाँ / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:31, 3 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गुं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कब ये अपनी हुई हरदम है परायी दुनियाँ
क्या कहें हमको कभी रास न आई दुनियाँ

चैन मिलता नहीं सब लोग सुकूँ को तरसे
जाने किस वास्ते रब ने है बनाई दुनियाँ

हर कदम साथ दिया हमने ज़माने का मगर
मेरे ग़म में है कभी साथ न आयी दुनियाँ

हम भटकते ही रहे उम्र कटी राहों पर
जिनको मंजिल मिली उनको ही सुहायी दुनियाँ

लोग दुनियाँ को बताते रहे जन्नत से हसीं
दिलजले ने है किसी जल के जलायी दुनियाँ

जन्म पाया जहाँ माहौल में जिस साँसें लीं
बेटियों की हुई पल में वो परायी दुनियाँ

एक दिन हमको कलेजे से लगाया जिसने
अब वही देगी कभी हमको विदाई दुनियाँ