भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
क्या आपके पास थोड़ा सा समय होगा? / स्वाति मेलकानी
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:41, 26 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
बादल पहाड़ पर रूका
और घाटी में बारिश हुई।
मोटी मोटी बूँदें
नदी बनकर
बह चली मैदानों में।
पहाड़ की खामोश आँखों ने
देखा है बादल को छाते
बारिश को आते
और नदी को जाते।
पहाड़ के पास
कई किस्से हैं सुनाने को।
क्या आपके पास
थोड़ा सा समय होगा?