भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"क्या ज़िन्दगी को दीजिये क्या-क्या न दीजिये / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
  
 
ढाढ़स है, मन का भेद है, आँचल की है हवा
 
ढाढ़स है, मन का भेद है, आँचल की है हवा
देने की लाख चीजें हैं, धोखा न दीजिये   
+
देने की लाख चीज़ें हैं, धोखा न दीजिये   
  
 
हो जाय बेसुरी मेरी साँसों की बाँसुरी
 
हो जाय बेसुरी मेरी साँसों की बाँसुरी

01:13, 23 जुलाई 2011 के समय का अवतरण


क्या ज़िन्दगी को दीजिये क्या-क्या न दीजिये!
सामान मौत का ही इसे ला न दीजिये

बातें बना-बना के फिराते हैं मुँह सभी
सच है, भरम किसीको भी अपना न दीजिये

ढाढ़स है, मन का भेद है, आँचल की है हवा
देने की लाख चीज़ें हैं, धोखा न दीजिये

हो जाय बेसुरी मेरी साँसों की बाँसुरी
इस ज़िन्दगी को दर्द भी इतना न दीजिये

धीरज नहीं, भरोसा नहीं, प्यार भी नहीं
झूठी अब और जीने की आशा न दीजिये

भाती नहीं जो आपको गज़लें गुलाब की
उन पर न कान देना है अच्छा, न दीजिये