भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्या ज़िन्दगी को दीजिये क्या-क्या न दीजिये / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
बातें बना-बना के फिराते हैं मुँह सभी | बातें बना-बना के फिराते हैं मुँह सभी | ||
− | सच है, भरम | + | सच है, भरम किसीको भी अपना न दीजिये |
ढाढ़स है, मन का भेद है, आँचल की है हवा | ढाढ़स है, मन का भेद है, आँचल की है हवा | ||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
भाती नहीं जो आपको गज़लें गुलाब की | भाती नहीं जो आपको गज़लें गुलाब की | ||
− | उन पर न कान देना है अच्छा , न दीजिये | + | उन पर न कान देना है अच्छा, न दीजिये |
<poem> | <poem> |
01:38, 7 जुलाई 2011 का अवतरण
क्या ज़िन्दगी को दीजिये क्या-क्या न दीजिये!
सामान मौत का ही इसे ला न दीजिये
बातें बना-बना के फिराते हैं मुँह सभी
सच है, भरम किसीको भी अपना न दीजिये
ढाढ़स है, मन का भेद है, आँचल की है हवा
देने की लाख चीजें हैं, धोखा न दीजिये
हो जाय बेसुरी मेरी साँसों की बाँसुरी
इस ज़िन्दगी को दर्द भी इतना न दीजिये
धीरज नहीं, भरोसा नहीं, प्यार भी नहीं
झूठी अब और जीने की आशा न दीजिये
भाती नहीं जो आपको गज़लें गुलाब की
उन पर न कान देना है अच्छा, न दीजिये