भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या होता ई-मेल, सुनो! / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:44, 16 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=बच्च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समझ न पाए तो अब समझो,
क्या होता ई-मेल सुनो!

आया है ई-मेल चीन से
खबर गई जापान में,
भैया ने ई-मेल किया तो
लगा कि बाले कान में।
दिल से दिल को मिला रहा जो
अजब-अनोखा खेल, सुनो!

अमरीका से पापा लिखते-
बोलो, कैसी तबीयत है?
मम्मी ने ई-मेल पढ़ा तो
लिखा कि अब तो राहत है।
झटपट-झटपट बात कराए,
जादूगर ई-मेल, सुनो!

बिना टिकट का एक लिफाफा
पल में चक्कर काटे,
लिखो प्यार की बातें, सबका
ही सुख-दुख जो बाँटें।
दूत यही है नए जमाने
का प्यारा ई-मेल, सुनो!