भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गरमी / बालकृष्ण गर्ग

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:34, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गर्मी से सब परेशान हैं,
तपे हुए अब घर-मकान हैं।
दाहक रहा सूरज का गोला,
भेद सभी अब लू ने खोला।

धरती को आया बुखार है,
बादल ही तीमारदार है।
धरती रोज करेगी लंघन,
जब तक पिघल न जाए सावन।
[चमाचम, जुलाई 1975]