भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुनाहों की धुँद / फ़रहत एहसास

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:44, 12 फ़रवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=फ़रहत एहसास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपनी दुआओं के ज़ख़्मी पैरों से
चलता जाता हूँ
और ये काँटे-दार रास्ता
उस वीरान मस्ज़िद तक जाता है
जिस के तमाम गुम्बद-ओ-मेहराब
मेरे गुनाहों की धुंद में
डूबे हुए हैं