भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै / दयाबाई

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:40, 30 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दयाबाई |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै।
गुरु बिनु चौरासी मन जावै॥
गुरु बिन राम भक्ति नहिं जागै।
गुरु बिन असुभ कर्म नहिं त्यागै॥
गुरु ही दीन दयाल गोसाईं।
गुरु सरनै जो कोइ जाई॥
पलटैं करैं काग सूँ हंसा।
मन को मेटत हैं सब संसा॥
गुरु हैं सागर कृपा निधाना।
गुरु हैं ब्रह्म रूप भगवाना॥
हानि लाभ दोउ सम करि जानैं।
हदै गं्रथि नीकी विधि मानैं॥
दै उपदेश करैं भ्रम नासा।
दया देत सुख सागर बासा॥
गुरु को अहिनिस ध्यान जो करिये।
बिधिवत सेवा में अनुसरिये।
तन मन सूं अज्ञा में रहिये।
गुरु आज्ञा बिन कछू न करिये॥