भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जीवन कागज़ की तरह / त्रिलोक सिंह ठकुरेला" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:54, 7 अप्रैल 2016 के समय का अवतरण

जीवन कागज की तरह, स्याही जैसे काम।
जो चाहो लिखते रहो, हर दिन सुबहो-शाम॥

नयी पीढ़ियों के लिए, जो बन जाते खाद।
युगों युगों तक सभ्यता, रखती उनको याद॥

मन का अंधियारा मिटे, चंहुदिश फैले प्यार
दीप-पर्व हो नित्य ही, कुछ ऐसा कर यार

सुख की फुलझड़ियाँ जलें, सब में भरें उजास
पीड़ा और अभाव का, कभी न हो अहसास

गली गली पसरे हुए, रावण के ही पाँव
दीप पर्व पर राम सा, बने समूचा गाँव