भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जो ये चाँद-तारों को नींद आ रहीहै / बलबीर सिंह 'रंग'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:51, 23 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बलबीर सिंह 'रंग' |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो ये चाँदतारों को नींद आ रहीहै,
कहीं ग़म के मारों को नींद आ रही है।

बयाँवा में खुलकर खिजाँ खेलती है,
चमन में बहारों को नींद आ रही है।

न वादा किया आज तक कोई पूरा,
यहाँ इन्तज़ारों को नींद आ रही है।

परेशान क्यों हो रहे ‘रंग’ नाहक,
तुम्हीं क्या हज़ारों को नींद आ रही है।