भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम पढ़ती क्या रहती हो / सुजाता

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:53, 21 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुजाता |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किताब पढ़ती औरतें
अश्लील दिखती हैं
ऊबी हुई वे दिखती हैं
ममत्व से भरी
कि जैसा उन्हें होना चाहिए

किताबें जो नहीं सिखातीं उन्हें
बच्चों को प्यारा और गोल मटोल
बनाए रखने का सलीका
किताबें जो आखिरकार
रीढ़ पर रेंगते हुए
गर्दन तक आती हैं
नोच लेती हैं मुखौटे
और नंगे कर देती हैं चेहरे
प्यारे भोले लोग
उन्हें पिशाच कहते होंगे

मेरी मानो
समय रहते
झाड़ फूंक जंतर करा लो
पढ़ती औरतों
और अश्लील किताबों का!