भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तूफानों की ओर घुमा दो नाविक / शिवमंगल सिंह ‘सुमन’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
आज सिन्धु ने विष उगला है | आज सिन्धु ने विष उगला है | ||
लहरों का यौवन मचला है | लहरों का यौवन मचला है | ||
− | आज | + | आज हृदय में और सिन्धु में |
साथ उठा है ज्वार | साथ उठा है ज्वार | ||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
सागर भी तो यह पहचाने | सागर भी तो यह पहचाने | ||
मिट्टी के पुतले मानव ने | मिट्टी के पुतले मानव ने | ||
− | कभी | + | कभी न मानी हार |
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार | तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार | ||
पंक्ति 36: | पंक्ति 36: | ||
सातों सागर पार | सातों सागर पार | ||
− | तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार | + | तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार |
15:32, 29 जून 2015 का अवतरण
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
आज सिन्धु ने विष उगला है
लहरों का यौवन मचला है
आज हृदय में और सिन्धु में
साथ उठा है ज्वार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
लहरों के स्वर में कुछ बोलो
इस अंधड में साहस तोलो
कभी-कभी मिलता जीवन में
तूफानों का प्यार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
यह असीम, निज सीमा जाने
सागर भी तो यह पहचाने
मिट्टी के पुतले मानव ने
कभी न मानी हार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार
सागर की अपनी क्षमता है
पर माँझी भी कब थकता है
जब तक साँसों में स्पन्दन है
उसका हाथ नहीं रुकता है
इसके ही बल पर कर डाले
सातों सागर पार
तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार