भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"थकी माँदी हुई बेचारियाँ आराम करती हैं / मुनव्वर राना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः मुनव्वर राना Category:कविताएँ Category:मुनव्वर राना ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो () |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:16, 9 जून 2007 का अवतरण
रचनाकारः मुनव्वर राना
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
थकी - मांदी हुई बेचारियां आराम करती हैं
न छेड़ो ज़ख़्म को बीमारियां आराम करती हैं
सुलाकर अपने बच्चे को यही हर मां समझती है
कि उसकी गोद में किलकारियां आराम करती हैं
किसी दिन ऎ समुन्दर झांक मेरे दिल के सहरा में
न जाने कितनी ही तहदारियां आराम करती हैं
अभी तक दिल में रौशन हैं तुम्हारी याद के जुगनू
अभी इस राख में चिन्गारियां आराम करती हैं
कहां रंगों की आमेज़िश की ज़हमत आप करते हैं
लहू से खेलिये पिचकारियां आराम करती हैं
आमेज़िश=प्रकटन; ज़हमत=कष्ट