भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुख भरे नयनों से बहते नीर हैं / मृदुला झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:07, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ग़म जदों की भी वे हरते पीर हैं।

जो कभी थे आँख के तारे बने,
बन गए वे पाँव की जंजीर हैं।

जान पर जो खेले गैरों के लिए,
लोग कहते हैं उन्हें ही वीर हैं।

जो थे दुनियाभर से ठुकराये हुए,
आज वे ही सब के दिल के हीर हैं।

आज के हालात को पढ़ते हुए,
हम बनाते कल की भी तस्वीर हैं।